The message of patriotism was given by taking out street movement, the workers and officials of Muslim Rashtriya Manch gave the message of peace by showering flowers

पथ संचलन निकालकर दिया देशप्रेम का संदेश,मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने फूल बरसाकर अमन का दिया पैगाम

काशीपुर।नव संवत्सर को लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में पथ संचलन निकाला रविवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर किया गया जहां मुख्य वक्ता डॉ शिवेंद्र कश्यप ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का हिंदू जाग चुका है वह अपने अधिकारियों के लिए जागरुक है जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है कार्यक्रम के अध्यक्ष केजीके कॉलेज मुरादाबाद के प्रोफेसर डॉ. गुरमीत सिंह ने कहा कि हिंदू नव वर्ष पर जो कार्यक्रम किया गया इसको लेकर वह सभी को शुभकामना देते हैं, इसके बाद पथ संचलन शुरू हुआ पथ संचलन रामलीला मैदान से शुरू होकर चीमा चौराहा, माता मंदिर रोड, डॉक्टर लाइन, मुल्तानी डॉक्टर, मुंशीराम चौराहा, किला मोहल्ला, मुख्य बाजार महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ पथ संचलन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 1200 स्वयंसेवकों ने प्रतिभा किया इस दौरान मुख्य शिक्षक के रूप में सुनील रहे, यहां नगर संघ चालक अमित मित्तल, खंड संघ चालक आशुतोष, जिला संघ चालक हरि सक्सेना, जिला प्रचारक सौरभ,शहर जिला कार्यवाहक सुमित जिला बौद्धिक प्रमुख हिमांशु, नगर प्रचारक अभिषेक मौजूद रहे



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch