नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने रविवार को ‘सेक्युलर सिविल कोड’ को देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस कोड के लागू होने से समाज में सद्भावना और समानता का वातावरण बनेगा।
उन्होंने कैलाश मानसरोवर को भारत का हिस्सा बताते हुए इसे पुन: प्राप्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया। इंद्रेश कुमार नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित रक्षा बंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।