On January 22, Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram will be chanted in the Dargahs and Mosques of Kashipur

22 जनवरी काशीपुर की दरगाहों मस्जिदों में भी होगा श्री राम जय राम जय जय राम

काशीपुर नगर के मोहल्ला काजी बाग में मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संगठन मंत्री तुषारकान्त् हिन्दुस्थानी एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो रही बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त सम्पर्क प्रमुख डॉक्टर अक्षय चौहान ने की बैठक का संचालन मोहम्मद अहमद जी ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुए तुषारकान्त् हिन्दुस्थानी ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की स्थापना एवं कार्यों का उल्लेख किया बैठक में उपस्थित सभी लोगों को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्य को समाज के बीच में जाकर मजबूती से स्थापित करने का आह्वान किया तथा 22 जनवरी को अपने अपने घरों, मस्जिद मजारों दरगाहों में 21 बार श्री राम जय राम जय जय राम बोलने और आयते करीमा करने का आह्वान किया इसके साथ ही घर, दरगाह, मस्जिद में पाँच-पाँच दीपक जलाने के लिए कहा सभी मुस्लिम भाई 15 जनवरी तक अपने घरों से निकालकर लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण देंगे उसके बाद आयते करिमा पाठ करते हुए खुदा का शुक्रिया अदा करेंगे खुदा ने अपनी रहमत से 500 वर्ष पुराना झगड़ा खत्म कर अपने बुजुर्गों की इज्जत व अदब करने का मौका दिया है बैठक में हाजी यामीन सैफी, हाजी इदरीस सैफी, डॉक्टर आरिफ,साजिद सैफी, नौशाद अन्सारी,जावेद सैफी,शबाना खाँन, विकास सक्सेना आदि उपस्थित रहे..!



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch