गंजबासौदा। पवित्र माह रमजान मुबारक के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार जी की अध्यक्षता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुऐ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया बैठक में इंद्रेश कुमार ने देश को अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए एकता, अखंडता संप्रभुता समरसता बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने सभी धर्मों को एक साथ चलने और एक दूसरे की इज्जत करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने देश को छुआ छूत मुक्त, दंगा मुक्त, हिंसा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। साथ ही साथ उन्होंने देश में आने वाले लोकतंत्र के महापर्व पर लोगों को सूझ बूझ से काम लेने को कहा। उन्होंने कहा कि भड़काने, लड़ाने, देश तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। हमें अपने वोट को बेशकीमती बनाए रखना है। रुपयों और धर्मों के आधार पर बिकना या बंटना नहीं है, क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरि था, है और रहेगा।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि पवित्र रमजान माह के बीच होली का त्यौहार आया, यह विविधता का प्रतीक था। और लोगों ने इसे खुशी और उत्साह के साथ मनाया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू भाइयों के साथ रंगों का पर्व मनाया। अब आगे ईस्टर, चैत्र नवरात्र, और ईद आयेगी। रमजान के पहले शक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि पूरी श्रद्धा और धूम धाम से मनाई गई। और अब इन सब त्योहारों के बीच सबसे बड़ा त्योहार लोकतंत्र का महापर्व आ रहा है। जहां हम अपने आने वाले कल की तकदीर लिखते हैं। ऐसे में हमें बहुत सावधान और चौकन्ना रहना है। समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। ऐसे संगठनों, दलों, समुदायों से देशवासियों को बचना चाहिए। हर किसी को अपने विवेक के आधार पर सोचना- समझना चाहिए इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया मंच हर साल की तरह इस बार भी ईदुल फितर एवं भारतीय नववर्ष पर गरीबो को नवीन वस्त्र, राशन सामग्री ,मिठाइयां बांटेगा ।आनलाइन बैठक मे पूरे मुल्क से राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारीगण समेत अनेक कार्यकर्ताओं शामिल थे ।
source news: https://jtvbharat.com/archives/24801