गंजबासौदा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ द्वारा पूरे देश मे
बकरीद के अवसर पर गौ सेवा एवं गोदान का कार्यक्रम किया जा रहा है । इस कार्यक्रम इसका उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की हदीस को आम करना है जिसमें आपने फ़रमाया गाय का दूध शिफा है, गाय का घी दवा है, और गाय का मांस बीमारी है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा बकरीद के अवसर पर गौ माता को गुड़ चारा खिलाकर यह त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष भी पूरे देश में 17 , 18 एवं 19 जून 2024 को विभिन्न स्थानों पर गौशालाओं में गाय को गुड़ चारा खिलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ कार्यालय कादरी साहब वाली गली जवाहर रोड पर गाय को गुड चारा चना खिलाया गया और मुस्लिम गौ पालक को गौ सेवा करने का संकल्प लिया गया Iइस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया भारत के लाखो मुस्लिम गौ पालक है जो शान से गौ की सेवा करते है और इसको इज्जत समझते है । गौ माता सभी को दूध पिलाती है वो किसी जाति धर्म वर्ग पंथ मे भेद नही रखती । इस अवसर पर शकील अहमद खान, काजी सैयद शोऐब हुसैन साहब, सैयद अकरम अली, मोहम्मद अली खान साहब, हाफिज रहमान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे