Muslim Indians of the country do not accept the first right on resources, why did RSS's Indresh Kumar say this

देश के मुसलमान भारतीय, नहीं मानते संसाधनों पर पहला हक', RSS के इंद्रेश कुमार ने क्यों कही ये बात?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि जो लोग मुस्लिम समाज को मुसलमान हो किरायेदार हो या बाहरी कहते हैं वह भड़काने का काम करते हैं। मुस्लिम न किरायेदार थे न बाहरी बल्कि इसी देश के हैं। हम सबका डीएनए एक है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम यहीं के हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कहा है कि जो लोग मुस्लिम समाज को मुसलमान हो, किरायेदार हो या बाहरी कहते हैं, वह भड़काने का काम करते हैं। मुस्लिम न किरायेदार थे, न बाहरी, बल्कि इसी देश के हैं। हम सबका डीएनए एक है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश के 99 प्रतिशत मुस्लिम यहीं के हैं, उनके पूर्वज यहीं के हैं, उन्होंने अपना मजहब भले ही बदला हो, लेकिन वो सभी पूर्वजों और परंपराओं से एक हैं। इसके साथ ही स्पष्ट किया कि मुसलमान इस देश की दौलत पर अपना पहला हक नहीं मानता है। वह मानता है कि देश के संसाधनों पर हर हिंदुस्तानी का हक है। वह राजघाट स्थित गांधी दर्शन के सत्याग्रह मंडप में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सैम पित्रोदा के बयान पर उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका नहीं है और न कभी होगा। भारत की जड़ें मानवता और संस्कृति में काफी गहरी हैं। भारत को अमेरिका की नकल करने की जरूरत नहीं है।



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch