Muslim devotees from 8 states arrived for the darshan of Lord Ram, raised slogans of Jai Shri Ram, prayed for peace in Kashmir.

प्रभु राम के दर्शन के लिए पहुंचे 8 राज्यों से मुस्लिम भक्त, जय श्री राम के लगाए नारे, कश्मीर में अमन के लिए प्रार्थना

अयोध्या. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्रभु राम के विराजमान होने के बाद रोज देश दुनिया से लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं. हिंदू के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी प्रभु के भक्त हैं. आज बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई अयोध्या पहुंचे और रामलला से कश्मीर में अमन चैन के लिए प्रार्थना की.

 

राम लला के दर्शन के लिए भारतीय सद्भावना मंच और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के साथ विभिन्न धर्म और संप्रदाय के सैकड़ों लोग अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन पूजन किया.

मुस्लिम समाज ने किया राम का जयघोष
इस प्रतिनिधि मंडल में कश्मीर से लेकर देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग शामिल थे. सबने जय श्री राम के उद्घोष के साथ रामलला के दर्शन किए. भारतीय सद्भावना मंच के अध्यक्ष और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार के साथ ये लोग यहां आए थे. राम लला के मंदिर निर्माण के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार मुस्लिम समाज के लोग यहां आए. ये लोग भी उत्साहित दिखे, उन्होंने दर्शन के बाद देश में गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश देते हुए कहा हम सब एक हैं आवाज दो हम एक हैं.



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch