Indresh Kumar reached Nizamuddin Dargah, took part in voter awareness campaign

निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे इंद्रेश कुमार, मतदाता जागरूकता अभियान में लिया हिस्सा

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सातों सीट पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे. इस बीच बुधवार को निजामुद्दीन दरगाह पर आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार मतदाता जागरूकता अभियान के लिए निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे.

जहां इंद्रेश कुमार की दस्तारबंदी की गई और साथ ही प्रधानमंत्री के वचन को दोहराते हुए कहा गया सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास... इंद्रेश कुमार के साथ मंच के राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर, कर्नल ताहिर मुस्तफा, नसीब चौधरी, दरगाह के सज्जादे नशीं और एक्टिव मेंबर पीरजादा सलमान निजामी, दरगाह के अध्यक्ष फरीद अहमद निजामी, दरगाह के इंचार्ज पीरजादा अमीन निजामी रहे.
 
इस दौरान, दरगाह के जिम्मेदारों की तरफ से अध्यक्ष ने यह बात भी रखी कि बीजेपी और संघ को लेकर मुसलमान सशंकित रहता है जिसका जवाब देते हुए संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि ऐसा डर सही नहीं है और यह सरकार कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है. पिछले 10 वर्षों में जो भी योजना चली वह सब तक पहुंची जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं. संघ नेता ने सवाल किया कि क्या पिछले 10 साल में किसी को पाकिस्तान भेजा गया है? इसलिए ऐसा संशय रखना गलत है.
 
दरगाहों और खानकाहों की हिफाजत के लिए कानून की मांग
 
इस मौके पर दरगाहों और खानकाहों की हिफाजत के लिए कानून बनाने की मांग रखी गई और कहा गया कि सुफिज्म कल्चर को बढ़ावा और ताकत देने की बात रखी गई जिससे अलगाववाद और कट्टरवाद का खात्मा किया जा सकता है. इसके जवाब में, इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो मांगें दरगाहों और खानकाहों की हिफाजत के लिए कानून बनाने और बोर्ड बनाने की बात रखी गई है उसको कराने की पूरी कोशिश नई सरकार से की जाएगी. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि हिंदुस्तान में हजारों बड़ी छोटी दरगाहें हैं तो क्या वो सभी एक बोर्ड के तहत आने को तैयार होंगे?
 
सूफीवाद से निपटेगा कट्टरवाद
 
इंद्रेश कुमार कहा कि कट्टरवाद को निपटाने के लिए जन जन के बीच आस्था का समुंद्र दरगाहों के माध्यम से ही संभव होता है. इंद्रेश कुमार ने इस मौके पर कुरान शरीफ के शब्द "रब्बुल आलमीन" की बात रखी जिसका मतलब है दुनिया का पालन-पोषण करने वाला. इसका मतलब यह है कि अगर अल्लाह दुनिया को कायम नहीं रखता तो वह कायम नहीं रह सकती. उन्होंने कहा कि हिंसा से हिंसा नहीं रोकी जा सकती है.
 
 कयादत जागरूकता अभियान टीम
 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनेकों टीम दिल्ली के चप्पे चप्पे पर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं. दलों की कयादत करने वालों में शाहिद अख्तर, मोहम्मद अफजाल, गिरीश जुयाल, हाजी मोहम्मद साबरीन, मजाहिर खान, शालिनी अली, रेशमा हुसैन, डॉक्टर इमरान चौधरी, डॉक्टर माजिद तालिकोटि, शाहिद सईद, बिलाल उर रहमान, खुर्शीद रजा, ताहिर मुस्तफा, डॉक्टर नसीब अली, शाकिर हुसैन, डॉक्टर महताब आलम, केशव पटेल इत्यादि शामिल हैं.



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch