God's justice is very strange, the egoists...', RSS leader Indresh Kumar targeted BJP over the election results

भगवान का न्याय बड़ा विचित्र, अहंकारियों को...', RSS नेता इंद्रेश कुमार ने चुनाव नतीजों को लेकर BJP पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव में आए नतीजों के बाद भाजपा निशाने पर है। चुनाव में बहुमत से दूर रही भाजपा को लेकर अब मोहन भागवत के बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया। इंद्रेश कुमार ने भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी और इंडी गठबंधन को राम विरोधी कहा। 

प्रभु का न्याय विचित्रः इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि प्रभु राम सभी के साथ न्याय करते हैं। उनका न्याय बहुत विचित्र है, जो 2024 के चुनाव में भी दिखा। आरएसएस नेता ने कहा कि जिन लोगों ने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें अहंकार आ गया तो उनको प्रभु ने सबसे बड़ी पार्टी तो बनाया लेकिन वो शक्ति और पूरा हक नहीं दिया जो मिलना चाहिए था। ये सब अहंकार के कारण हुआ।



Comments

Recent News Posts

Live

Muslim Rashtriy Manch