18/02/2025 जावरा म.प्र.। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एव मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक आदरणीय इंद्रेश कुमार ज़ी का जन्मदिन 18 फ़रवरी को सद्भावना सप्ताह के रूप में पूरे भारत में 16 फरवरी से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है।
          इसी कड़ी के अंतर्गत माननीय इंद्रेश कुमार जी का जन्मदिन पर जावरा में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया 
        जिसमे अन्नक्षेत्र में ग़रीब परिवारों को भोजन करवाया गया ।हज़रत ख्वाजा अबु सईद शहीद रे.अ. दरगाह पर चादर शरीफ़ पेश की गई देश व दुनिया में अमन शांति आपसी भाईचारा सद्भावना बनी रहे ऐसी दुआ की गई।गोपाल इफ्तिखार गोशाला में गायो कों चारा खिलाया एवं अन्य स्थानों पर पक्षियों को दाना पानी दिया गया।
                मुख्य कार्यक्रम अन्नक्षेत्र में संपन्न हुआ।जंहा पर मंच के प्रदेश संयोजक फारुख खान जी ,सह संयोजक सैयद आमजद अली जी ,की मौजूदगी में प्रतिभावान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित शेलेंद्र रैकवार जी ,फ़िल्म अभिनेता अज़मत मिर्ज़ा जी ,भारत विकास परिषद के माध्यम से सत्तर लोगों का नेत्रदान कराने वाले शेखर नाहर जी व साहित्य को बढ़ावा देने वाले अभय कोठारी जी व जनसेवा करने वाले प्रकाश बारोड जी व वरिष्ठ समाज सेवी चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल जी का पगड़ी पहनाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।
               इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इफ्तेखार पठान जी ,शाकिर गढवी जी ,प्रांत संयोजक फारुख मंसूरी जी ,इंदौर संभाग संयोजक शेख शहज़ाद जी ,रतलाम जिला संयोजक शाहिद कुरैशी जी ,मंदसौर जिला संयोजक शकील नूरानी जी,अजीजुल्लाह खान जी ,हामिद मंसूरी जी ,वीरेंद्र सिंह चौहान जी , अंबा शंकर शिकारी जी , सरपंच हारून कुरैशी जी ,प्रकाश मेहता जी,शहनवाज़ खान जी ,अब्बास बोहरा जी ,चाँद मंसूरी जी ,नाना भाई,लखन भाटी जी ,सुभाष जैन जी आदि वरिष्ठ लोग पदाधिकारी उपस्थित थे।

Live

Muslim Rashtriy Manch